संदेश

uttarakhand news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अल्मोड़ा समेत सभी जिलों में कार्यक्रम, सीएम धामी बोले – यह कानून सभी के लिए समान

चित्र
अल्मोड़ा में UCC कार्यक्रम का उद्घाटन

77वां गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है |

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है | उद्यम सिंह नगर: आज कल विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट बड़ी तेजी से चल रहा है। हर दूसरे दिन ये खबर आ जाती है कि विदेश में नौकरी पाने के लालच में व्यक्ति ने अपनी गाड़ी कमाई लुटा दी है। और वह ठगी का शिकार हो गया है। व्यक्तियों को ठगो द्वारा विदेश में अच्छा काम और अच्छी सैलरी का झांसा दिया जाता है। जिसमें लोग इनके झांसे का शिकार हो जाते है। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां दो लोगों से 640000 रुपए ठग लिए गए है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर, पीड़ितों के नाम– नितिन कुमार और विजेंद्र पाल है। निवासी– रामपुर (यूपी) के बताए जा रहे है। पीड़ितों ने ठगो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात कैफ मलिक निवासी– मसवासी (रामपुर) से हुई थी। तब कैफ मलिक ने उन्हें बताया कि वह कई लोगों की विदेश में नौकरी लगा चुका है। और वह हमारी भी नौकरी लगा सकता है विदेश में, फिर उसने बड़े बड़े सपने दिखाए कि कैसे वह अपनी पैसे की तंगी को खत्म कर सकते है। उसने बताया था कि विदेश में उनकी एक महीने की सैलरी 1 ला...

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है | Uttarakhand

दून की संतोषी सोलंकी बनेंगी गणतंत्र दिवस परेड की विशेष अतिथि, महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

Uttrakhand: विधायक के बेटे सौरभ ने ही खुद पर करवाया था हमला

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| Kichha.

नंदा राजजात 2026 स्थगन पर विवाद, विरोध तेज

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| नंदा राजजात 2026 को स्थगित करने पर जनता में भारी आक्रोश है।  इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को नंदा देवी मंदिर प्रांगण (अल्मोड़ा) में मंदिर कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि  गढ़वाल के राजजात अध्यक्ष कुंवर राकेश पवार व महामंत्री भुवन नौटियाल के द्वारा कुमाऊं नंदा राजजात समिति से बिना कोई चर्चा या बैठक करे ये फैसला कर लिया। कमेटी ने कुमाऊं की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताई है। कुमाऊं राजजात समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि साल (2000) में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी व गढ़वाल पवार वंशज कुंवर बलवंत सिंह द्वारा इसमें शामिल होने का न्योता दिया था। तब हमने इसमें शामिल होने का फैसला किया, उन्होंने नाराजगी जताई कि बिना कुमाऊं नंदा राजजात समिति से राय–मशवरा किए बिना ये फैसला कर दिया, उन्होंने इस फैसले को हास्यास्पद बताया । नंदा राजजात 2026 स्थगित करने पर बवाल, कुमाऊं में जनता और समितियों का विरोध यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हमला, पुलिस पर दबाव

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: 21 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| Almora. अल्मोड़ा में दो युवकों को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 21.28 ग्राम स्मैक पड़ी गई, जिसकी कीमत छह लाख से अधिक बताई जा रही है। चेकिंग अभियान कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी व अन्य के नेतृत्व में हुआ । रविवार को रात के टाइम लोधिया (अल्मोड़ा) के पास पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। ये दोनों युवक अपने गाड़ी से अल्मोड़ा की तरफ आ रहे थे। तब दोनों युवकों को चेकिंग के लिए रोक गया और उनकी तलाशी ली गई , तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद की गई है। अल्मोड़ा निवासी है दोनों युवक 1. दीपक मेहता (27) निवासी–अल्मोड़ा 2. हर्षित भंडारी (28) निवासी –अल्मोड़ा दोनों  युवकों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। देवेंद्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा का बयान एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी एसओजी की टीम ने ओर अल्मोड़ा थाना की टीम ने मिलकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 21 ग्राम के आसपास स्मैक बरामद हुई है...

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| हरिद्वार । रविवार को हरिद्वार में फेरूपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कटारपुर गांव के पास एक ई–रिक्शा ओर एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में ई–रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। तीन लोगों की मौके पर मौत, चार की हालत नाजुक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसा होने पर तेज आवाज सुनाई दी, और घायलों की चीखे सुनाई दी तब वहां आसपास के स्थानीय लोग पहुंचे. कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इस घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का नाम 1. विकास कुमार (25) निवासी–फेरूपुर, कार चालक  2. चरण सिंह (60) निवासी–कलियर (रुड़की), यात्री  3. आस मुहम्मद (27) निवासी–नसीरपुर, रिक्शा चालक वहीं घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ...

अल्मोड़ा में तेंदुओं का आतंक: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हमला, गंभीर घायल

चित्र
उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कही ना कही जंगली जानवरों द्वारा बुरी तरह घायल कर देने, या जान से मार देने की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला ग्राम–भैसोड़ी, ताकुला (अल्मोड़ा) से है। एक महिला दिन के समय जंगल में लकड़ी लेने गई थी तभी उस पर घात लगाए बैठे दो तेदुओं ने हमला कर के बुरी तरह जख्मी कर दिया । अल्मोड़ा के भैसौड़ी गांव में तेंदुओं का हमला, 28 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। विस्तार  ताकुला छेत्र ग्राम– भैसोड़ी निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी मनीष पाण्डेय, अपने घर के थोड़ा दूर ही दोपहर में लकड़ी काटने गई थी। तभी वहां पर पेड़ झाड़ियों के पीछे छुपे दो तेदुओं ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर उनका सामना किया , महिला ने लकड़ी से उन्हें भगाने की कोशिश की और शोर मचाया । शोर सुनकर स्थानीय और आसपास के लोग वह पहुंचे और शोर मचाया , शोर सुनकर दोनों तेंदुवे जंगल की ओर भाग गए। तेदुओं ने महिला के शरीर में नाखून से गहरे ज़ख्म बना दिए, परिवार और ग्रामीणों की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल ताकुला में ले जाया गया, जहा...

खटीमा में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से आईटीबीपी जवान की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

चित्र
 उत्तराखंड: खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे, मौके पर जवान बेटे की मौत खटीमा । उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम ले रहे है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है, जिसमें लोग बुरी तरह घायल हो जाते है। या उनकी मौत हो जाती है। ताजा मामला उद्यम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र से है। जहां पिता पुत्र बाईक में खटीमा कुछ काम से आए थे, घर लौटते समय सितारगंज बघेरा के पास डंपर ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से पिता पुत्र रोड में गिर पढ़े।  यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। हादसे में पिता–ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे त्रिलोकी कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश को तुरन्त अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं त्रिलोकी कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि त्रिलोकी कुमार आइटीबीपी जवान थे। और वह वर्तमान में लद्दाख में तैनात थे, और वह कुछ दिनों का अवकाश लेकर घर आए थे। बेटे की अचानक सड़क दुर्घटना में मौत होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।...

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 17 जनवरी 2026 से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

चित्र
उत्तराखंड में 17 जनवरी 2026 से बदलेगा मौसम Uttarakhand | मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी 2026 से उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, चम्पावत, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली और उत्तरकाशी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश मध्य पर्वतीय जिलों जैसे अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण ठंड में इजाफा होगा और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग का कहना है ...

देहरादून: बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी एयरफोर्स कर्मचारी को 20 साल की सजा | पॉक्सो कोर्ट का फैसला

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। देहरादून में अमानवीय अपराध, अदालत ने कहा – दोषी पर किसी भी तरह की नरमी नहीं देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आए एक गंभीर और संवेदनशील मामले में पॉक्सो अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ वर्षों तक यौन उत्पीड़न करने के दोषी एक एयरफोर्स कर्मचारी को अदालत ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया है और पीड़िता को ₹3 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। कम उम्र से लगातार होता रहा यौन शोषण अदालत में सामने आए तथ्यों और गवाहियों के अनुसार, आरोपी तब से बच्ची के साथ आपराधिक कृत्य करता आ रहा था जब वह बहुत कम उम्र की थी। आरोपी बच्ची को लगातार मानसिक दबाव में रखता था ताकि वह किसी को इस बारे में कुछ न बता सके। डराने के लिए तोड़ देता था खिलौने पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी उसे डराने और चुप कराने के लिए उसके खिलौनों को नुकसान पहुंचाता था और धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। आरोपी बच्ची को भ्रमित करते हुए यह भी कहता था कि...

हरिद्वार: गाड़ी बैक करते समय दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची की मौत

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। हरिद्वार: गाड़ी बैक करते समय दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची की मौत हरिद्वार। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर गाड़ी बैक करते समय 3 साल की मासूम बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।  कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनय कुमार पेशे से वाहन चालक हैं। सोमवार शाम वह काम से लौटकर घर पहुंचे और गाड़ी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी अपने पिता को देखकर उनसे मिलने के लिए घर से बाहर दौड़कर आ गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी बैक करते समय पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बच्ची गाड़ी के पीछे खड़ी है। इसी दौरान बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। अस्पताल में किया गया मृत घोषित हादसे के बाद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिवार में पसरा मातम इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बच्ची का अंत...

अंकिता भंडारी केस: Ankita Bhandari Case में CBI जांच का ऐलान, CM धामी का बड़ा फैसला

चित्र
अंकिता भंडारी केस: सीबीआई जांच की घोषणा "यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। Ankita Bhandari Case: CBI Janch Latest Update मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा होगी सीबीआई जांच  स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई दुर्भाग्य घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने प्रशासन ने बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्षता के साथ कारवाई प्रारंभ की तत्काल एक एसआईटी का गठन एक महिला आईपीएस अधिकारी की लीडरशिप में किया गया। और प्रकरण से जुड़े हुवे सभी अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया गया। उसकी ठोस पैरवी माननीय न्यायालय में की गई, उसी का परिणाम हुआ ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक को जमानत नहीं मिली, एसआईटी द्वारा विवेचना के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई और निचली अदालत ने सुनवाई पूरी होने पर अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई , यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार ने शुरू से लेकर अंत तक पारदर्शिता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई ऑडियो क्लिप के संबंध में अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी जांच जारी है। कुछ ...

बाघ-तेंदुआ ने पशु मार दिया? मुआवजा पाने की पूरी प्रक्रिया

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। बाघ, तेंदुवा, लोमड़ी, भालू व अन्य जंगली जानवरों द्वारा आपके पालतू जानवरों को मारे जाने पर मुआवजा हेतु क्या क्या–क्या करना पड़ता है। जानिए विस्तार में...  अगर आपके घर या गांव में जंगली जानवरों द्वारा आपके पशुओं को मार दिया जाता है। तो सबसे पहले तुरंत वन विभाग को सूचित करे व ग्राम प्रधान को भी सूचित करे। अगर किसी कारणवश वन विभाग से कोई मौके पर घटना के तुरंत बाद ना पहुंच पाए तो आप अपने फोन से जहां वो पशु को मार रखा था वहीं पर की 4 फ़ोटो खींच लें,  याद रहे पशु के साथ उसके मालिक की फोटोज भी होनी चाहिए जिसका वह पशु था। अगर आप तुरन्त फोटो नहीं खींचेंगे तो कुछ देर या रात को वो जंगली जानवर वापस आकर उसे पूरा खा सकता हैं। फोटो खींचने के बाद उसे फ़ोटो वाली दुकान में ले जाकर पोस्टकार्ड साइज की फोटो निकलवानी है।जितनी भी आपने खींची है। 4 या 5 फोटोज ध्यान रहे साइज पोस्टकार्ड वाला। मुआवजा प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ तीन चार काम करने पड़ेंगे गौर से पढ़िए..... पहला काम एफिडेविड बनाओ  अब आपने कचहरी जाकर वहां से एक एफिडेविड बनाना है। एफिडेविड मै आपने अप...

देहरादून : कुछ ही दिनों में ज्वाइन करने वाला था नौकरी, एक ही दिन में पास किए तीन इंटरव्यू

चित्र
"प्रतीकात्मक तस्वीर" देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एंजेल चकमा पर हमले का आरोपी यज्ञ राज अवस्थी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने सालों से अपने परिजनों, रिश्तेदारी व अपने गांव के दोस्तो से कोई संपर्क नहीं किया है। और घटना के बाद भी उसने किसी से संपर्क नहीं किया है। इसीलिए पुलिस को राज अवस्थी को पकड़ने मै कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। 20 दिन से है फरार, पुलिस के हाथ खाली 9 दिसंबर को त्रिपुरा में रहने वाले एंजेल चकमा पर जानलेवा हमला हुआ था। साथ ही उसके भाई माइकल के साथ भी मारपीट की गई थी। जिसमें एंजेल चकमा की हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उनका इलाज चला इलाज के दौरान 26 दिसंबर को एंजेल चकमा की मौत हो गई। मुख्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है। क्या था झगड़े का कारण झगड़े का मुख्य कारण नस्लीय टिप्पणी बताया जा रहा है। 9 दिसंबर को एंजेल चकमा और उसका भाई माइकल बाजार मै कुछ खरीदारी कर रहे थे, तभी कुछ यूवकों ने जो नशे में थे उन भाइयों पर नस्लीय टिप्पणी कर दी जिसका एंजेल चकमा ने विरोध किया...

जोशीमठ: औली रोड स्थित सेना के कैंप में लगी आग, दो घंटे के बाद आग पे पाया काबू

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। उत्तराखंड के चमोली जोशीमठ में औली मोटर मार्ग के पास हरिपुरम रोड पर स्थित सेना के कैंप में स्थित स्टोर में आग लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग दोपहर 2 बजे के आसपास आग लग गई जो धीरे–धीरे बढ़ती चली गई। आग लगते देख कैंप और आसपास में अफरातफरी का माहौल हो गया। तब सभी जवानों ने बिना समय गवाए आग बुझाने की कोशिश करने लगे। और तत्काल फायरबिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई तब सभी लोगों की मदद से लगभग 2 घंटे के आसपास कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से पहले आग बुझा दी गई। आग लगने की घटना से स्टोर में कितना नुकसान जोशीमठ के उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्टोर के एक हिस्से मै आग लगी थी। जो लगातार बढ़ रही थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अगर पूरे स्टोर मै आग लग जाती तो फिर स्थिति मै नुकसान अधिक होता कुछ सामान जल गया है और कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच हो रही हैं। जांच पूरी होने पर सही जानकारी समाने आयेगी शुरुआती जांच में स्टोर के पास ही कूड़ा जल...

नए साल पर उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसे, कई लोगों की मौत

चित्र
“सड़क हादसे से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर।” उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में नए साल के आसपास कई दर्दनाक सड़क हादसे हुए। अलग अलग जगहों पर कार और बाइक दुर्घटनाओं पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस और रेक्यू टीम रात–दिन राहत बचाव कार्य में लगी रही। पहला हादसा: पिकअप और कार की भिडंत  काठगोदाम में पिकअप ओर कार की आपस में भिड़ंत बेहड़ी के रिछा गांव के पांच दोस्त नया साल मनाने काठगोदाम (हल्द्वानी) आए थे। घर को वापस जाते समय गोलापार के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार भिडंत हो गई। भिडंत होने के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में इसरार, सनावर, अफजाल और मुजाहिद घायल हो गए, जबकि रिजवान (28) की इस हादसे मै मौत हो गई घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल मै चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी राइस मिल मै काम करते थे। दूसरी घटना: सितारगंज मै थार पलटी दो लोगों की मौत हल्द्वानी से लौटते समय एक थार अचानक कई पलटी खाने के बाद खेत मै बिजली के खंभे से जाकर टकरा गईं। इस हादसे दो लोग जिसमें युगल प्रीत और सैफ की मौत हो गई,जबकि ए...