77वां गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
![]() |
| यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है | |
उत्तराखंड सहित पूरा भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली, इस समारोह में विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद है।
गणतंत्र दिवस: (2026) – प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा कि –
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है कि यह अवसर विकसित भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का देशवासियों के नाम संबोधन
25 जनवरी की संध्या द्रोपदी मुर्मू ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों के नाम पर संबोधन दिया –
📰 गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति का संदेश: नारी शक्ति, युवा और किसान देश की मजबूती
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समावेशन और देश के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत का गणतंत्र नागरिकों की जागरूक भागीदारी और समान अधिकारों से सशक्त बनता है। बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग नागरिकों में राजनीतिक चेतना को मजबूत करता है।
लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका
राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भारतीय गणतंत्र को नई शक्ति प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है, जबकि ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के तहत खोले गए खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत है।
🚀 हर क्षेत्र में नारी शक्ति का योगदान
उन्होंने कहा कि महिलाएं परंपरागत रूढ़ियों को तोड़ते हुए कृषि, उद्योग, विज्ञान, खेल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। Self Help Groups से जुड़ी करोड़ों महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।खेल जगत में भारतीय बेटियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का विषय बताया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
aapka comment moderation ke baad publish kiya jayega