उत्तरायणी मेला Bageshwar 2026: 13 se 17 January tak bhavya ayojan
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। बागेश्वर: हर साल की भांति इस साल भी उत्तरायणी मेले का भव्य आयोजन होगा। मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार मेले में रिकॉर्ड अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। सरयू घाट बागनाथ मंदिर पर यह मेला 13 जनवरी से नुमाइशखेत के मैदान में शुरू होगा और मेले का समापन 17 जनवरी को होगा। उत्तरायणी मेला हर साल जनवरी महीने में मकर संक्रांति के दिन से शुरू होता है। यह मेला काफी प्रसिद्ध है। इन मेले में पूरे प्रदेश भर के लोग आते है। बाबा बागनाथ से आशीर्वाद लेने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ मत्था टेकने के लिए। यह मेला पहाड़ की सांस्कृतिक छवि को तो दर्शाता ही है साथ ही व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह मेला स्थानीय लोगों को तो रोजगार देता ही है साथ साथ में कई जगहों से लोग यहां व्यापार करने आते है। यह तरह तरह की छोटी दुकानें लगती है। झूले लगते है और मनमोहक कार्यक्रम भी होते है। जिसमें स्थानीय कलाकार, स्कूल के बच्चे और बाहर से भी टीमें आती है। जो अपनी प्रस्तुति से मन मोह लेते है। मकर संक्रांति के दिन यहां जनेऊ संस्कार भी बड़ी संख्या में होते है। शुभ...