विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है | उद्यम सिंह नगर: आज कल विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट बड़ी तेजी से चल रहा है। हर दूसरे दिन ये खबर आ जाती है कि विदेश में नौकरी पाने के लालच में व्यक्ति ने अपनी गाड़ी कमाई लुटा दी है। और वह ठगी का शिकार हो गया है। व्यक्तियों को ठगो द्वारा विदेश में अच्छा काम और अच्छी सैलरी का झांसा दिया जाता है। जिसमें लोग इनके झांसे का शिकार हो जाते है। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां दो लोगों से 640000 रुपए ठग लिए गए है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर, पीड़ितों के नाम– नितिन कुमार और विजेंद्र पाल है। निवासी– रामपुर (यूपी) के बताए जा रहे है। पीड़ितों ने ठगो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात कैफ मलिक निवासी– मसवासी (रामपुर) से हुई थी। तब कैफ मलिक ने उन्हें बताया कि वह कई लोगों की विदेश में नौकरी लगा चुका है। और वह हमारी भी नौकरी लगा सकता है विदेश में, फिर उसने बड़े बड़े सपने दिखाए कि कैसे वह अपनी पैसे की तंगी को खत्म कर सकते है। उसने बताया था कि विदेश में उनकी एक महीने की सैलरी 1 ला...