संदेश

local news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है | उद्यम सिंह नगर: आज कल विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट बड़ी तेजी से चल रहा है। हर दूसरे दिन ये खबर आ जाती है कि विदेश में नौकरी पाने के लालच में व्यक्ति ने अपनी गाड़ी कमाई लुटा दी है। और वह ठगी का शिकार हो गया है। व्यक्तियों को ठगो द्वारा विदेश में अच्छा काम और अच्छी सैलरी का झांसा दिया जाता है। जिसमें लोग इनके झांसे का शिकार हो जाते है। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां दो लोगों से 640000 रुपए ठग लिए गए है। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर, पीड़ितों के नाम– नितिन कुमार और विजेंद्र पाल है। निवासी– रामपुर (यूपी) के बताए जा रहे है। पीड़ितों ने ठगो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात कैफ मलिक निवासी– मसवासी (रामपुर) से हुई थी। तब कैफ मलिक ने उन्हें बताया कि वह कई लोगों की विदेश में नौकरी लगा चुका है। और वह हमारी भी नौकरी लगा सकता है विदेश में, फिर उसने बड़े बड़े सपने दिखाए कि कैसे वह अपनी पैसे की तंगी को खत्म कर सकते है। उसने बताया था कि विदेश में उनकी एक महीने की सैलरी 1 ला...

Uttrakhand: विधायक के बेटे सौरभ ने ही खुद पर करवाया था हमला

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| Kichha.

नंदा राजजात 2026 स्थगन पर विवाद, विरोध तेज

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| नंदा राजजात 2026 को स्थगित करने पर जनता में भारी आक्रोश है।  इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को नंदा देवी मंदिर प्रांगण (अल्मोड़ा) में मंदिर कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि  गढ़वाल के राजजात अध्यक्ष कुंवर राकेश पवार व महामंत्री भुवन नौटियाल के द्वारा कुमाऊं नंदा राजजात समिति से बिना कोई चर्चा या बैठक करे ये फैसला कर लिया। कमेटी ने कुमाऊं की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताई है। कुमाऊं राजजात समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि साल (2000) में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी व गढ़वाल पवार वंशज कुंवर बलवंत सिंह द्वारा इसमें शामिल होने का न्योता दिया था। तब हमने इसमें शामिल होने का फैसला किया, उन्होंने नाराजगी जताई कि बिना कुमाऊं नंदा राजजात समिति से राय–मशवरा किए बिना ये फैसला कर दिया, उन्होंने इस फैसले को हास्यास्पद बताया । नंदा राजजात 2026 स्थगित करने पर बवाल, कुमाऊं में जनता और समितियों का विरोध यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हमला, पुलिस पर दबाव

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: 21 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

चित्र
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| Almora. अल्मोड़ा में दो युवकों को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 21.28 ग्राम स्मैक पड़ी गई, जिसकी कीमत छह लाख से अधिक बताई जा रही है। चेकिंग अभियान कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी व अन्य के नेतृत्व में हुआ । रविवार को रात के टाइम लोधिया (अल्मोड़ा) के पास पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। ये दोनों युवक अपने गाड़ी से अल्मोड़ा की तरफ आ रहे थे। तब दोनों युवकों को चेकिंग के लिए रोक गया और उनकी तलाशी ली गई , तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद की गई है। अल्मोड़ा निवासी है दोनों युवक 1. दीपक मेहता (27) निवासी–अल्मोड़ा 2. हर्षित भंडारी (28) निवासी –अल्मोड़ा दोनों  युवकों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। देवेंद्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा का बयान एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी एसओजी की टीम ने ओर अल्मोड़ा थाना की टीम ने मिलकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 21 ग्राम के आसपास स्मैक बरामद हुई है...

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| हरिद्वार । रविवार को हरिद्वार में फेरूपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कटारपुर गांव के पास एक ई–रिक्शा ओर एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में ई–रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। तीन लोगों की मौके पर मौत, चार की हालत नाजुक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसा होने पर तेज आवाज सुनाई दी, और घायलों की चीखे सुनाई दी तब वहां आसपास के स्थानीय लोग पहुंचे. कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इस घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का नाम 1. विकास कुमार (25) निवासी–फेरूपुर, कार चालक  2. चरण सिंह (60) निवासी–कलियर (रुड़की), यात्री  3. आस मुहम्मद (27) निवासी–नसीरपुर, रिक्शा चालक वहीं घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ...

अल्मोड़ा में तेंदुओं का आतंक: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हमला, गंभीर घायल

चित्र
उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कही ना कही जंगली जानवरों द्वारा बुरी तरह घायल कर देने, या जान से मार देने की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला ग्राम–भैसोड़ी, ताकुला (अल्मोड़ा) से है। एक महिला दिन के समय जंगल में लकड़ी लेने गई थी तभी उस पर घात लगाए बैठे दो तेदुओं ने हमला कर के बुरी तरह जख्मी कर दिया । अल्मोड़ा के भैसौड़ी गांव में तेंदुओं का हमला, 28 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। विस्तार  ताकुला छेत्र ग्राम– भैसोड़ी निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी मनीष पाण्डेय, अपने घर के थोड़ा दूर ही दोपहर में लकड़ी काटने गई थी। तभी वहां पर पेड़ झाड़ियों के पीछे छुपे दो तेदुओं ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर उनका सामना किया , महिला ने लकड़ी से उन्हें भगाने की कोशिश की और शोर मचाया । शोर सुनकर स्थानीय और आसपास के लोग वह पहुंचे और शोर मचाया , शोर सुनकर दोनों तेंदुवे जंगल की ओर भाग गए। तेदुओं ने महिला के शरीर में नाखून से गहरे ज़ख्म बना दिए, परिवार और ग्रामीणों की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल ताकुला में ले जाया गया, जहा...

खटीमा में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से आईटीबीपी जवान की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

चित्र
 उत्तराखंड: खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे, मौके पर जवान बेटे की मौत खटीमा । उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम ले रहे है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है, जिसमें लोग बुरी तरह घायल हो जाते है। या उनकी मौत हो जाती है। ताजा मामला उद्यम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र से है। जहां पिता पुत्र बाईक में खटीमा कुछ काम से आए थे, घर लौटते समय सितारगंज बघेरा के पास डंपर ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से पिता पुत्र रोड में गिर पढ़े।  यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। हादसे में पिता–ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे त्रिलोकी कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश को तुरन्त अस्पताल में ले जाकर भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं त्रिलोकी कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि त्रिलोकी कुमार आइटीबीपी जवान थे। और वह वर्तमान में लद्दाख में तैनात थे, और वह कुछ दिनों का अवकाश लेकर घर आए थे। बेटे की अचानक सड़क दुर्घटना में मौत होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।...

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 17 जनवरी 2026 से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

चित्र
उत्तराखंड में 17 जनवरी 2026 से बदलेगा मौसम Uttarakhand | मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी 2026 से उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, चम्पावत, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली और उत्तरकाशी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश मध्य पर्वतीय जिलों जैसे अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण ठंड में इजाफा होगा और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग का कहना है ...

देहरादून: बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के दोषी एयरफोर्स कर्मचारी को 20 साल की सजा | पॉक्सो कोर्ट का फैसला

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। देहरादून में अमानवीय अपराध, अदालत ने कहा – दोषी पर किसी भी तरह की नरमी नहीं देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आए एक गंभीर और संवेदनशील मामले में पॉक्सो अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ वर्षों तक यौन उत्पीड़न करने के दोषी एक एयरफोर्स कर्मचारी को अदालत ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया है और पीड़िता को ₹3 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। कम उम्र से लगातार होता रहा यौन शोषण अदालत में सामने आए तथ्यों और गवाहियों के अनुसार, आरोपी तब से बच्ची के साथ आपराधिक कृत्य करता आ रहा था जब वह बहुत कम उम्र की थी। आरोपी बच्ची को लगातार मानसिक दबाव में रखता था ताकि वह किसी को इस बारे में कुछ न बता सके। डराने के लिए तोड़ देता था खिलौने पीड़िता ने अदालत को बताया कि आरोपी उसे डराने और चुप कराने के लिए उसके खिलौनों को नुकसान पहुंचाता था और धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। आरोपी बच्ची को भ्रमित करते हुए यह भी कहता था कि...

हरिद्वार: गाड़ी बैक करते समय दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची की मौत

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। हरिद्वार: गाड़ी बैक करते समय दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची की मौत हरिद्वार। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर गाड़ी बैक करते समय 3 साल की मासूम बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।  कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनय कुमार पेशे से वाहन चालक हैं। सोमवार शाम वह काम से लौटकर घर पहुंचे और गाड़ी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी अपने पिता को देखकर उनसे मिलने के लिए घर से बाहर दौड़कर आ गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी बैक करते समय पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बच्ची गाड़ी के पीछे खड़ी है। इसी दौरान बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। अस्पताल में किया गया मृत घोषित हादसे के बाद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिवार में पसरा मातम इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बच्ची का अंत...

बाघ-तेंदुआ ने पशु मार दिया? मुआवजा पाने की पूरी प्रक्रिया

चित्र
"यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है"। बाघ, तेंदुवा, लोमड़ी, भालू व अन्य जंगली जानवरों द्वारा आपके पालतू जानवरों को मारे जाने पर मुआवजा हेतु क्या क्या–क्या करना पड़ता है। जानिए विस्तार में...  अगर आपके घर या गांव में जंगली जानवरों द्वारा आपके पशुओं को मार दिया जाता है। तो सबसे पहले तुरंत वन विभाग को सूचित करे व ग्राम प्रधान को भी सूचित करे। अगर किसी कारणवश वन विभाग से कोई मौके पर घटना के तुरंत बाद ना पहुंच पाए तो आप अपने फोन से जहां वो पशु को मार रखा था वहीं पर की 4 फ़ोटो खींच लें,  याद रहे पशु के साथ उसके मालिक की फोटोज भी होनी चाहिए जिसका वह पशु था। अगर आप तुरन्त फोटो नहीं खींचेंगे तो कुछ देर या रात को वो जंगली जानवर वापस आकर उसे पूरा खा सकता हैं। फोटो खींचने के बाद उसे फ़ोटो वाली दुकान में ले जाकर पोस्टकार्ड साइज की फोटो निकलवानी है।जितनी भी आपने खींची है। 4 या 5 फोटोज ध्यान रहे साइज पोस्टकार्ड वाला। मुआवजा प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ तीन चार काम करने पड़ेंगे गौर से पढ़िए..... पहला काम एफिडेविड बनाओ  अब आपने कचहरी जाकर वहां से एक एफिडेविड बनाना है। एफिडेविड मै आपने अप...

उत्तराखंड मै बाघ और भालुओं का हमला

चित्र
चौखुटिया क्षेत्र मैंने दिनों जंगली जानवरों का आतंक छाया हुआ है क्या दिन क्या रात हर समय जंगली जानवर पालतू पशु और इंसानों पर हमला कर उन्हें घायल,जान से मार रहे है ताज़ा मामला भटकोट के नितैया रोले मै हुआ है भटकोट मै ग्रामीणों ने खेतों के पास दिन-दहाड़े तेंदुवा देखा जिससे ग्रामीणों मै दहशत फैल गई ग्रामीणों का कहना है कि ये तेंदुवा कही लोगो को हमला कर के ज़ख्मी कर चुका है ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव मै पिंजरा लगाने की मांग की ताकि तेंदुवा पकड़ा जा सके और उन्हें इस मुसीबत से निजात मिल सके वन विभाग ने लोगों से अकेले जंगल न जाने की गुजारिश की वन विभाग ने लोगों को जंगल में लकड़ी और घास लाने के लिए समूह मै जाने की अपील की और सतर्क रहने को कहा क्यों कि सतर्कता से ही ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है वन विभाग ने कहा लोगो की सुरक्षा के लिए जंगल मै ट्रैप कैमरा लगाने की बात कही और विशेष प्रकार के सेंसर लगाए जाएंगे कुछ हलचल होने पर अलार्म बज जाएगा जिससे लोग सतर्क हो सके पूरे चौखुटिया में आज कल बाघ और भालुओं का आतंक हो रखा है और कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है वन विभाग ने खासकर बुजुर्गों औ...

अल्मोड़ा चौखुटिया में भालू का आतंक दो महिलाएं जख्मी

चित्र
अल्मोड़ा जिला के चौखुटिया,रामपुर ग्राम सभा -चौकोड़ी की घटना  उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है हर दूसरे दिन कोई घटना हो जाती है कि कही जानवर को मार दिया या कही इंसानो पर हमला करके घायल कर दिया या मार दिया भालुओ के लगातार बढ़ते हमले चिंता की बात है आये दिन ऐसे हमले हो रहे है ताज़ा घटना अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया,रामपुर ग्राम-सभा चौकोड़ी गांव का है जहां दो महिला सुबह तकरीबन 9.00 बजे चंपा देवी और गीता देवी पशु के लिए घास काटने जंगल गई थी अचानक एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया ये देखकर दूसरी महिला उसे बचाने  गई तो भालू ने उस  पर भी हमला कर दिया जिससे दोनों महिला घायल हो गई भालू ने महिलाओ के हाथ और सर को नोंच डाला शोर सुनकर उस जगह से जा रहे लोगो ने देखा तो शोर मचाया तब जाकर भालू जंगल की तरफ भाग गया उसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उन्हे अस्पताल (चौखुटिया) पहुंचाया एक महिला की हालत नाजुक देखते हुवे बेस अस्पताल मै रेफर किया गया वही उनका इलाज चल रहा है सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मोके पर पहुंची और घायलों से मिली और उन्हे तत्काल 20000 रूपये मुआवजा दिया गंभीर ...

उत्तराखंड. छात्र की यूक्रेन में मौत

चित्र
 भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत  शक्तिफार्म,उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)  के निवासी राकेश की रूस - यूक्रेन युद्ध में मौत हो गयी है छात्र पढ़ाई करने रूस गया था वह उसे जबरन रुसी सेना भर्ती कर दिया गया (आपको बता दे काफी समय से रुस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है) वह चार पांच महीने पहले ही पढ़ाई करने रूस गया था राकेश के घर वालो ने बताया 30 अगस्त को राकेश से बात हुई उसने बताया की उसे आधे अधूरे तैयारी करा के जबरन रुसी सेना में भर्ती करा दिया और युद्ध के लिए यूक्रेन भेज दिया उसके बाद से राकेश से बात नहीं हो पायी इसके बाद परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और उसे शकुसल भारत लाने की गुहार लगायी और अब खबर आयी की उसकी रूस -यूक्रेन युद्ध में मौत हो गयी है और उसका पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है राकेश के पिता सिडकुल मई नौकरी करते है उन्होने बेटे को बेहतर भविष्य देने के लिए विदेश में पढ़ाई करने भेजा था लेकिन अब ये दुखद घटना घट गयी |  क्या रूस लोगो को जबरदस्ती कर रहा सेना में भर्ती  अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की रूस जबरदस्ती लोगो क...

खुलासा : हत्यारा निकला पीआरडी जवान -

चित्र
गंगा देवी हत्या कांड का खुलासा : 14 नवम्बर की रात गंगा देवी (60 ) पत्नी मोहन सिंह निवासी सांगड़ (लमगड़ा ) की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर हत्या कर दी थी सुचना मिलने पर S.S.P ने मोके पर जाकर मुआयना किया मृतक का गलोबंद भी गायब पाया गया मृतक के बेटे की तहरीर पर लमगड़ा थाने मै मुक़दमा दर्ज किया गया मौत का खुलासा करने के लिए S.S.P ने तीन टीमें बनायीं और दूर दूर तक सभी C.C.T.V कैमरे खंगाले गए शक के आधार पर कई लोगो से पूछ्ताछ की गयी पूछताछ के दौरान शक की सुई गोपाल सिंह निवासी सांगड़ (लमगड़ा ) जो हाल मै ही हल्द्वानी जाकर एक गलोबन्द बेचकर आया था खबर मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया बताया गया की गोपाल सिंह P.R.D जवान है|  क्यों की पीआरडी जवान गोपाल सिंह ने हत्या : पूछताछ मैं गोपाल सिंह ने बताया की व मृतक गंगा देवी व गांव वालो का हल भी जोतता था व अन्य कार्य भी करता था गोपाल सिंह ने बताया की उसकी बेटी की शादी होने वाली थी और उसे पैसो की शख्त जरुरत थी गंगा देवी ने उसे कुछ पैसे देने को बोला था उसकी बेटी की शादी मै  एक दिन जब वो पैसे लेने गया तो गंगा देवी ने पैसे देने से मना कर दिया जिस वजह स...

हत्या के आरोपी पर बुलडोजर एक्शन

चित्र
दुकान पर चला बुलडोजर  खटीमा में हत्या के आरोपी पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है  पता चला कि बुज़ुर्ग ने अपनी दुकान खोली थी जो अब दुकान थी  बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। बताते चले कि 12 दिसंबर को रात में बस स्टैंड पर कुछ हमलावरों ने एक लड़के को चाकुओं से गोद दिया मृतक का नाम तुषार बताया जा रहा है जिसमें उसके साथी भी घायल हो गए मृतक के परिवार से तहरीर दी गई है। कौन थे हमलावर हाशिम, पुत्र अनवर हुसैन निवासी चंदा मियां गली गोटिया  बाकी आरोपियों की भी तलाश तेज कर दी है। शनिवार शाम पुलिस को पता लगा कि वो झनकट (खटीमा) के पास है तो उसकी घेराबंदी कर के सरेंडर करने को बोला लेकिन उसने फायर कर दिया जवाबी कारवाई मै फायर किया जिसमें हाशिम घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाने के बाद कस्टडी में ले लिया गया है आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुवे  । आरोपी की गिरफ्तारी मै प्रभारी बिजेंद्र शाह, ललित मोहन, कांस्टेबल कमल व अन्य लोग शामिल रहे। 

अल्मोड़ा मैं युवक की मौत

चित्र
अल्मोड़ा मैं  एक युवक की मौत हो गई है  | यह घटना रानीखेत के सैन्य क्षेत्र  मैं हुई है |   रानीखेत मैं  एक युवक युवक जिप लाइन  ठीक करने के  लिए लगभग 50   फूट ऊपर टावर पर  चढ़ गया तभी उसका बैलंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही  मौत हो गयी घर वालो का आरोप है की वो    सिर्फ पेड़ों की छटाइ के लिए गया था लेकिन जिप लाइन मैं कुछ समस्या आने पर  उसे जिप लाइन  मैं चढ़ा दिया गया जबकि वह इस काम के लिए प्रेशिछित  नहीं   था घटना होने का पता होने पर ग्रामीण कोतवाली गए और न्याय की  गुहार लगायी कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया की अभी तक परिवार  की तरफ से तहरीर नहीं  दी गयी है चूकि  पीड़ित परिवार को मुआवजा  व मदद देने का प्रयास किया जा रहा हैं  | बताते चले की जिप लाइन का काम सेना द्वारा कराया जा रहा था | अधिकारी भी कोतवाली आये और उन्होंने परिवारजनों को हरसंभव मदद  देने का अस्वाशन दिया |   क्या होता है जिप लाइन टावर की पुली जिसे ठीक करने युवक चढ़ा था   ज़िप लाइन की पु...