विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हमला, पुलिस पर दबाव

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी का ब्लर फोटो
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

Udham Singh Nagar. (Kichha)

किच्छा से विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने बेटे के हमलावरों की अब तक गिरफ़्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई और एक महापंचायत बुलाई। उन्होंने कहा कि सभी हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, साथ ही उन हमलावरों को निर्देश देने वालों को भी गिरफ्तार किया जाए। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस को बुधवार तक का टाइम टाइम दिया।


मंगलवार को घर के पास पार्क में ये पंचायत, जिसमें उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या मै पहुंचे, मौके पर एसपी सिटी, थानाध्यक्ष व पुलिसबल के जवान पहुंचे उन्होंने जल्द ही सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने घटना का पर्दाफाश करने के लिए बुधवार तक का समय मांगा।


🔸क्या है मामला

रविवार शाम सौरभ बेहड़ (तिलकराज के बेटे) स्कूटी से चौकी की ओर जा रहे थे तभी उन पर कुछ  अज्ञात हमलावरों ने चलती स्कूटी पर हमला हमला कर दिया, जिससे उनकी स्कूटी जमीन में गिर गई। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी, शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो हमलावार वहां से फरार हो गए। ज़ख्मी हालात में सौरभ बेहड़ को पास के फुटेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बताते चले कि सौरभ बेहड़ नगर निगम में पार्षद भी है। विस्तृत जानकारी आगे अपडेट होगी.........

यह ख़बर भी पढ़ें ⬇️

अल्मोड़ा: महिला पर चाकू से हमला, आरोपी पर बीएनएस की धाराओं पर मुकदमा दर्ज़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर उस दिन कौवा न बोलता, तो आज घुघुतिया नाम का त्योहार नहीं होता जाने विस्तार से

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल