अल्मोड़ा समेत सभी जिलों में कार्यक्रम, सीएम धामी बोले – यह कानून सभी के लिए समान

अल्मोड़ा में UCC को एक साल पूरा होने पर दीप प्रज्ज्वलन करते जनप्रतिनिधि
अल्मोड़ा में UCC कार्यक्रम का उद्घाटन

Almora.

उत्तराखंड में UCC को लागू हुवे एक साल पूरा हों गया है। भारत में उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य है। 1 साल पूरा होने पर आज उत्तराखंड के हर जिले में समारोह कार्यक्रम आयोजित हुवे जिसमें जनता को UCC के बारे में जानकारी दी गई। 


उत्तराखंड में UCC लागू हुए एक साल पूरे, अल्मोड़ा समेत सभी जिलों में कार्यक्रम

अल्मोड़ा जिले में 27.01.2026 पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता के बारे में बताया गया कि UCC सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। पहले अलग–अलग समुदायों पर अलग कानून लागू होता था। जिससे भेदभाव, असमानता और अन्याय की स्थिति होती थी । लेकिन अब सभी पर एक कानून लागू होगा और सभी को न्याय मिलेगा। कार्यक्रम में नेतागण, बुद्धिजीवी और अल्मोड़ा की जनता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। 

अल्मोड़ा में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर आयोजित जनकार्यक्रम
(जनकार्यक्रम) UCC एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम, अल्मोड़ा

जनता की भागीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

UCC को एक साल पूरा होने की खुशी में रंगारंग कार्यक्रम भी हुवे जिसमें युवाओं के साथ साथ छोटे बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। स्कूल के बच्चों ने सुंदर, मनमोहक प्रस्तुति दी।


UCC को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड ने आज का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है। आज से एक साल पहले इसी दिन यूसीसी कानून लागू हुआ था।
सीएम धामी ने कहा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर सहित लोगों ने समान नागरिक संहिता को संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में शामिल किया गया था। उनका मानना था कि भारत के सभी नागरिकों पर एक समान कानून लागू होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में हलाला और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगी है।और तब से इस संबंध में कोई मामला सामने नहीं आया है। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने इस कानून का स्वागत किया है।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्षों से राजनीतिक कारणों से वोटो की राजनीति करने वालों ने यूसीसी लागू करने का साहस नहीं दिखाया, जबकि सभी विकसित देश व मुस्लिम देशों में समान नागरिक संहिता कानून पहले से लागू है।


यह कानून सभी के लिए समान

सीएम ने कहा ये UCC कानून किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। ये तो सभी को समान अधिकार देता है। इस कानून से किसी भी धर्म की मान्यताओं और प्रथाओं को नहीं बदला है ना ही कोई रोक लगाई है। UCC कानून सभी के लिए एक समान है।


यह ख़बर भी पढ़ें ⬇️

नए साल पर मंदिरों मै उमड़ी आस्था, चितई, जागेश्वर, हरिद्वार और अन्य जगहों पर आस्था का सैलाब


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर उस दिन कौवा न बोलता, तो आज घुघुतिया नाम का त्योहार नहीं होता जाने विस्तार से

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल