अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: 21 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस की टीम रात में स्मैक बरामदगी की जांच करती हुई
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|

Almora.

अल्मोड़ा में दो युवकों को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 21.28 ग्राम स्मैक पड़ी गई, जिसकी कीमत छह लाख से अधिक बताई जा रही है।
चेकिंग अभियान कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी व अन्य के नेतृत्व में हुआ ।
रविवार को रात के टाइम लोधिया (अल्मोड़ा) के पास पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। ये दोनों युवक अपने गाड़ी से अल्मोड़ा की तरफ आ रहे थे। तब दोनों युवकों को चेकिंग के लिए रोक गया और उनकी तलाशी ली गई , तलाशी में उनके पास से स्मैक बरामद की गई है।
अल्मोड़ा निवासी है दोनों युवक
1. दीपक मेहता (27) निवासी–अल्मोड़ा
2. हर्षित भंडारी (28) निवासी –अल्मोड़ा
दोनों  युवकों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


देवेंद्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा का बयान

एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी एसओजी की टीम ने ओर अल्मोड़ा थाना की टीम ने मिलकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 21 ग्राम के आसपास स्मैक बरामद हुई है। इन युवकों की पहले भी शिकायतें आ रही थी, इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि ये स्मैक बहेड़ी की तरफ से लेकर आ रहे थे, और यह अपने यूज के साथ–साथ इसे बेचने का काम भी करते थे। 

यह ख़बर भी पढ़ें ⬇️

उत्तराखंड नई भर्ती 2026: 3 अलग-अलग विभागों में बंपर भर्तियाँ




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर उस दिन कौवा न बोलता, तो आज घुघुतिया नाम का त्योहार नहीं होता जाने विस्तार से

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल