उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में बर्फबारी
यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है |
Uttarakhand

उत्तराखंड में इस समय कड़के की ठंड पड़ रहीं है। उत्तराखंड के कई ज़िलों में आज दिनांक 23.01.2026 को भारी बर्फबारी और बारिश हुई है।


इन जगहों पर हुई बर्फबारी उत्तराखंड में 

1. उत्तरकाशी 
2. गंगोत्री
3. यमुनोत्री 
4. मसूरी 
5. नैनीताल 
6. चमोली
 वह अन्य जगहों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने पर किसान, पर्यटक व सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे, चकराता में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पर्यटकों व सैलानियों को कब से बरबरी का इंतजार था। बर्फबारी शुरू होने पर सभी के चेहरे खिल उठे और वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्फबारी में लोगों ने खूब रील, विडियो व फोटोग्राफी करी और प्रकृति का आनंद लिया।


वहीं उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में आज राजधानी देहरादून सहित अधिकांश जिलों में  बादल छाए रहे और कई जगह बारिश भी हुई है।
 मौसम विभाग ने 21.01.2026 को ही अलर्ट कर दिया था कि 23.01.2026 को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


इस संदर्भ में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था ⬇️

प्रेषक,
सचिव,
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,
सेवा में,
36 आई०टी० पार्क, देहरादून।
समस्त जिलाधिकारी,
उत्तराखण्ड।
एस0ई0ओ0सी0
मौकाः दिनांकः 2 | जनवरी, 2026
विषयः-
उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर, में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फवारी के दृष्टिगत सावधानी बरतने के सम्बन्ध में
महोदया/महोदय,
उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 21.01.2026 की प्रातः 10:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23.01.2026 को जनपद-उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के लिए Orange Alert जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/ बर्फवारी होने की संभावना व्यक्त की गयी है साथ ही अन्य जनपदों के लिए Yellow Alert है जिसमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40kmph) चलने की संभावना है तथा कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। इस स्थिति में अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-
1. पर्वतीय क्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रेकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय। जिससे कि खतरे की संभावना कम से कम हो।
2. चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वर्षा के कारण यात्रियों तथा वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश पूर्व
से निर्गत हैं जिससे कि यात्रा तथा आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 3. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
4. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल
आदान-प्रदान किया जायें। 5. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
6. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
7. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
8. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
9. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
10. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।
11. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।
12. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
13. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।
14. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
15. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।
16. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।



यह ख़बर भी पढ़ें ⬇️

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान: डेट आ गई सामने.....





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर उस दिन कौवा न बोलता, तो आज घुघुतिया नाम का त्योहार नहीं होता जाने विस्तार से

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दो लोगों से 6.40 लाख की धोखाधड़ी

Haridwar news: फेरूपुर के पास ई–रिक्शा और कार में जोरदार भिडंत, तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल