यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है| नंदा राजजात 2026 को स्थगित करने पर जनता में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को नंदा देवी मंदिर प्रांगण (अल्मोड़ा) में मंदिर कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि गढ़वाल के राजजात अध्यक्ष कुंवर राकेश पवार व महामंत्री भुवन नौटियाल के द्वारा कुमाऊं नंदा राजजात समिति से बिना कोई चर्चा या बैठक करे ये फैसला कर लिया। कमेटी ने कुमाऊं की उपेक्षा करने पर नाराजगी जताई है। कुमाऊं राजजात समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि साल (2000) में मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी व गढ़वाल पवार वंशज कुंवर बलवंत सिंह द्वारा इसमें शामिल होने का न्योता दिया था। तब हमने इसमें शामिल होने का फैसला किया, उन्होंने नाराजगी जताई कि बिना कुमाऊं नंदा राजजात समिति से राय–मशवरा किए बिना ये फैसला कर दिया, उन्होंने इस फैसले को हास्यास्पद बताया । नंदा राजजात 2026 स्थगित करने पर बवाल, कुमाऊं में जनता और समितियों का विरोध यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर" है|