उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कही ना कही जंगली जानवरों द्वारा बुरी तरह घायल कर देने, या जान से मार देने की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला ग्राम–भैसोड़ी, ताकुला (अल्मोड़ा) से है। एक महिला दिन के समय जंगल में लकड़ी लेने गई थी तभी उस पर घात लगाए बैठे दो तेदुओं ने हमला कर के बुरी तरह जख्मी कर दिया । अल्मोड़ा के भैसौड़ी गांव में तेंदुओं का हमला, 28 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी यह सांकेतिक/प्रतीकात्मक तस्वीर है। विस्तार ताकुला छेत्र ग्राम– भैसोड़ी निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी मनीष पाण्डेय, अपने घर के थोड़ा दूर ही दोपहर में लकड़ी काटने गई थी। तभी वहां पर पेड़ झाड़ियों के पीछे छुपे दो तेदुओं ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर उनका सामना किया , महिला ने लकड़ी से उन्हें भगाने की कोशिश की और शोर मचाया । शोर सुनकर स्थानीय और आसपास के लोग वह पहुंचे और शोर मचाया , शोर सुनकर दोनों तेंदुवे जंगल की ओर भाग गए। तेदुओं ने महिला के शरीर में नाखून से गहरे ज़ख्म बना दिए, परिवार और ग्रामीणों की मदद से महिला को नजदीकी अस्पताल ताकुला में ले जाया गया, जहा...